युवती ने पी लिया जहरीला पदार्थ
हापुड़, मार्च 7 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने परिजन की डाट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। उसको गंभीर दशा में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की गंभीर दशा को देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी युवती को उसके परिवार के लोगों ने किसी बात को लेकर डाट दिया। डाटने से नाराज युवती ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और वहां रखे जहरीले पदार्थ को पी लिया। उसके पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। युवती की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.