वाराणसी, जून 3 -- मिर्जामुराद, संवाद। राजातालाब थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर पीछा करने, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने आरोप लगाया कि काशीपुर गांव निवासी एक युवक काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। युवती के अनुसार वह अपने फूफा के घर नागेपुर में रहती है। आरोप है कि दो जून की रात युवक नागेपुर पहुंच गया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा।युवती का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मिर्जामुराद क्षेत्र के सैदा रोड-खजुरी क्षेत्र में युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज ...