युवती ने पिता और सौतेली मां पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
उरई, अगस्त 22 -- कोंच। संवाददाता कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।युवती ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी की है। सौतेली मां सरकारी अध्यापिका है। आरोप है कि दोनों उसे प्रताड़ित करते हैं और पिता गलत संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। पीड़िता के अनुसार 20 अगस्त की रात पिता शराब के नशे में घर आए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने सौतेली मां पर भी पिता का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.