बाराबंकी, जनवरी 24 -- हैदरगढ़। कस्बा में मुख्य चौराहे के समीप शनिवार की दोपहर बस से उतरी एक लड़की ने अचानक विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के बाद समाजसेवियों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचा दिए जाने एवं डाक्टरों की मेहनत के बाद उसकी जान बच गई। शनिवार दोपहर सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी पैदल ही मुख्य चौराहा पार कर रहे थे। इसी समय एक दुकान के सामने जमीन पर बैठी पढ़ी लिखी लड़की को फोन पर जोर-जोर से रोते हुए देख रुक गए। उन्होंने लड़की से पूछा कि बेटी क्या बात है। युवती ने उन्हें फोन पकड़ा कर जमीन पर लेट गई। श्री द्विवेदी ने बताया कि फोन जब उन्होंने अपने कान में लगाया तो उसकी मां ने अपना परिचय बताते हुए बेटी के जहर खाने व उसको बचाने की गुहार करने लगी। समाजसेवी श्री द्विवेदी ने थोड़ी दूर खड़े लोगों से बात कर रहे भाजपा नेता राम भीख त्रिवेदी के सहयोग...