गाज़ियाबाद, जून 4 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती से धर्म छिपाकर एक युवक ने दोस्ती और फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। नगर एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले स्कूल आते समय एक युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों मिलना-जुलना शुरू हो गया। युवती ने बताया कि आरोपी उसे मोदीनगर के एक होटल में ले गया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- वंचित वर्ग की युवती से दुष्कर्म में जमानत खारिज आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिया। आरोपी वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों जब युवती ने ...