रुडकी, दिसम्बर 7 -- शादी से इंकार करने पर एक युवती से अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवती व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस दौरान एक मोबाइल एप के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवती से हो गई। दोनों के बीच व्हाट्सएस के माध्यम से बात हुई। इसके बाद युवती से शादी की बात हो गई। लेकिन इस बीच उसके बेटे को जानकारी मिली कि युवती धर्मांतरण कर एक मुस्लिम युवक से शादी कर चुकी है। इस मामले में लखनऊ में एक मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन युवती लगातार उसके बेटे पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.