युवती ने दो बच्चों को खेत में पटककर पीटा
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरजी कहानी टोला गांव में युवती ने दो बच्चों को खेत में पटककर दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल नौ साल के कृष कुमार और आठ साल के प्रिंस कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर संत सहनी की पत्नी संगीता देवी ने शनिवार को मुखलाल सहनी और उनकी नतिनी को आरोपित किया है। बताया कि उसके दोनों बच्चे खेल रहे थे, तभी खेत में बकरी फसल बर्बाद कर रहा थी। प्रिंस कुमार मिट्टी का ढेला फेंककर बकरी भगाने लगा। इस बीच युवती को लग गई, जिसके बाद दोनों बच्चों को खेत में पटक कर पिटाई कर दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.