मुंगेर, मार्च 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की शाम नगर के संत टोला में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती ने दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार लाल बहादुर साह ने बताया कि 5 साल पूर्व मेरी पुत्री किरण कुमारी मैट्रिक में कम अंक के साथ परीक्षा पास की थी। तब से वह डिप्रेशन में चली गई थी। जबकि फिलहाल वह बीए पार्ट थर्ड में पढ़ रही थी। डिप्रेशन की वजह से इसका इलाज भागलपुर में चिकित्सक से कराया जा रहा था। शुक्रवार को वह मां के साथ समोसा बना रही थी। मैं अपने रेड़ी लेकर हाट चौक पर था। इसके बाद वह छत पर चली गई और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मेरे पुत्र ने छत पर जाकर देखा तो वह फांसी से झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.