हापुड़, मई 1 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी युवती ने बताया कि गुरुवार को वह गांव में स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। वहां दुकानदार ने उसको अकेला पाकर दुकन में खींच लिया। वह आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ व मां-बेटी पर हमले में दो पर रिपोर्ट दर्ज शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.