बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। झालू में एक युवती ने पुस्तक विक्रेता पर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को परिजनों के साथ झालू चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार मंगलवार शाम आरोपी ने युवती पर अश्लील फब्तियां कसीं और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट का प्रयास किया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। बताया गया है कि आरोपी हल्दौर कस्बे का निवासी है और झालू में किराये की दुकान पर पुस्तक विक्रय का कार्य करता है। उधर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...