पीलीभीत, मार्च 14 -- पूरनपुर। खेत में गन्ना छीलने गई युवती ने दरोगा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा कि उसका भाई युवती को ले गया था। इस संबध में पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया। युवती का आरोप है कि चौकी पर तैनात एक दरोगा मुकदमा निपटाने के लिए युवती को फोन कर बुलाता था। दस मार्च को युवती खेत में गन्ना छीलने गई। वहां दरोगा ने पहुंचकर उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया। विरोध पर अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर गाली गलौज करते हुए पिटाई लगा दी। उसकके बाद पुलिसकर्मी उसे घर ले गए। वहां से उसके दादा को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। युवती ने न्याय न मिलने पर 16 मार्च को मुख्यमंत्री आवास ...