चंदौली, फरवरी 9 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात संदिग्ध हाल में एक युवती ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा लिया। आग की लपटों को देखकर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में आग बूझाकर परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला प्रेम श्का बताया जा रहा है। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया है। घटना की जानकारी मिलते ही अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें उसने खुद ही आग लगाने की बात मानी है हालांकि अभी उसका इलाज ट्रामा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.