हापुड़, अगस्त 16 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बहलोलपुर निवासी एक युवती ने अपने ताऊ और उसके पुत्र पर उसके आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर उसकी करोड़ों रुपये की जमीन को दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के नाम करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अब जमीन पर पेट्रोल पंप का निर्माण चल रहा है। ताऊ और उसका पुत्र जमानत पर बाहर आ गए हैं। अब वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएम कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी निधि ने बताया कि उसकी जमीन को उसके ताऊ सुंदरपाल, उसके पुत्र कपिल कुमार ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ करके नाबालिग से बालिग दिखाक...