बांदा, मई 13 -- बांदा। शादी के दो माह बाद ससुराल में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतका के मामा ने ससुराली जनो पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरी खेरवा गांव निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि उसकी 23वर्षीय बहू सतरूपा पत्नी सत्यभवन ने बुधवार की भोर जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहंा डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को...