बांदा, मई 27 -- बांदा। युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया। मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा कुरेहा गांव निवासी 19वर्षीय रिचा पत्नी बिपिन ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ्र्र्र खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके दोनो हाथो में चोट के निशान भी थे। थानाध्यक्ष मरका मिथलेश कुमार का कहना है कि युवती ने जहर खा कर खुदकुशी की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...