प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- पृथ्वीगंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के नमक सायर मतुई गांव में 24 वर्षीय ज्योति सिंह ने बुधवार दोपहर घर के पीछे जंगल के एक पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। ज्योति सुबह घर से निकली थी। करीब 11 बजे घर के लोग उसकी तलाश करने लगे तो उसका शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वे युवती को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.