दरभंगा, मई 21 -- घनश्यामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 19 वर्षीय युवती ने अपने ही चाचा पर जबरन कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले को पंचायत स्तर पर दबाने और समझौता कराने की कोशिश के बीच पीड़िता ने थाना पहुंचकर आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं और वह गांव में अपने वृद्ध दादा के साथ रहती है। आरोप है कि 23 अप्रैल की रात उसका चाचा वसंत तांती जबरन कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। युवती का कहना है कि घटना के बाद परिवार के कुछ लोगों ने मामले को घर की इज्जत का सव...