युवती ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
अमरोहा, अगस्त 29 -- डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर घर में घुसकर अभद्रता और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता के मुताबिक बीती 28 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर में थी कि तभी घोड़ा-बुग्गी के बहाने दो युवक उसके घर में घुस आए व उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने जाति सूचक धमकी देते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और रास्ता बंद करने व बीच रास्ते में मारपीट करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिडौली कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई से पहले घटना की जांच कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.