प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के गड़ई चकदेइया निवासी शिवम कुमार वर्मा के साथ लिव इन में गुजरात में रहने वाली देल्हूपुर की 18 वर्षीय युवती रंजना ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार रात शव घर आने पर युवती के परिजन हंगामा करने लगे। हालांकि बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप से सहमति बनी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर कोतवाली के गड़ई चकददेइया निवासी शिवम कुमार वर्मा के चाचा की ससुराल देल्हूपुर थाना क्षेत्र के दिवैनी गांव में है। वहां आने जाने के दौरान शिवम का रंजना से संपर्क हो गया और करीब चार माह पहले दोनों गुजरात चले गए। बताते हैं कि वहां दोनों लिव इन में रह रहे थे। 27 नवंबर को शिवम के काम पर जाने के दौरान रंजना ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.