पीलीभीत, जुलाई 26 -- बीसलपुर। युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी सुचिता पुत्री बालजीत ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...