युवती ने खाया कीटनाशक, जिला अस्पताल रेफर
जौनपुर, फरवरी 21 -- मछलीशहर(जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त गांव निवासी 21 वर्षीय कंचन पुत्री दिनेश कुमार ने घर हुई किसी बात को लेकर शुक्रवार सायं घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन को युवती के कीटनाशक सेवन करने की जानकारी हुई। परिजन युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवती की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस समय युवती का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.