बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में नशेड़ी पति की प्रताड़ना से परेशान युवती ने घर के समीप बने कुए में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने उसे बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।कोतवाली क्षेत्र के बांस पोखरी राजीव नगर मोहल्ला निवासी 27वर्षीय नीलम राजपूत पत्नी सुदामा राजपूत ने शुक्रवार की दोपहर घर के नजदीक बने कुए में छलांग लगा कर जान देने का प्रयास किया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने मशक्कत के बाद कुए से उसे बाहर निकाला। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिवार की महिलाओं ने बताया कि पति शराब के नशे का आदी है। आए दिन पति नशे में पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इसी से परेशान होकर नीलम ने कुंए में छलांग लगा दिया। प्राथमि...