रांची, अप्रैल 18 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा थाना क्षेत्र के कमडा बडकाटोली गांव में शनिवार को दिन में एक युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लगभग 18 वर्षीय दुर्गी कुमारी के रुप में की गयी है। वह गुमला जिला के मकरन्दपुर की रहनेवाली है। बताया जाता है कि युवती की जान-पहचान कमड़ा बड़काटोली निवासी विष्णु नाग से फेसबुक से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती मिलने के लिए युवक के गांव पहुंच गयी। तीन-चार दिन दोनों गांव में साथ रहे। शनिवार सुबह को गुमला वापस जाने की बात कहकर निकली। कुछ देर बाद वापस युवक के घर आ गयी। यह भी पढ़ें- मंगेतर का शव देख सदमे में आई युवती; गेहूं में डालने वाली दवा खाकर दी जान, दो मौतों से मचा कोहराम इस दौरान उल्टी होने के साथ उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक के घर वाले तुरंत उसे रेफरल अस्प...