युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों की सतर्कता से बची जान
संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार की देर शाम एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद परिजनों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस पूरे वाकया के दौरान वहां काफी देर तक अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने अचानक आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल रहा। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं इसका एक वीडियो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.