युवती ने कराया फ्राड का मुकदमा
बलिया, जुलाई 6 -- सुखपुरा। इलाके के जीराबस्ती निवासी प्रिया तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रिया ने पुलिस को बताया है कि 13 मार्च 2026 को एक कम्पनी में नौकरी करने वाराणसी गयी। इसके 10-15 दिनों बाद खुद को बड़ा अधिकारी बतात हुए फोन करने वाले एक व्यक्ति ने खाते में पैसा भेजने को कहा। उसके कहने पर कई बार में करीब 70 हजार रुपये भेज दिया। हालांकि जब आफिस पहुंची तो पता चला कि जिसने पैसा लिया है वह अधिकारी नहीं है बल्कि मेरे साथ साइबर अपराध की घटना हुई है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन मोबाइल नम्बरों पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.