बुलंदशहर, मार्च 8 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेम विवाह के बाद अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि उसके परिजन लगातार उसे और उसके पति को धमकियां दे रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी युवती ने बताया कि उसने 17 सितंबर 2025 को बुलंदशहर निवासी युवक के साथ अपनी इच्छा से विवाह कर लिया था। युवती के अनुसार वह बालिग है। आरोप है कि इस विवाह से उसके परिजन खुश नहीं हैं और तभी से उसके तथा उसके पति के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उसने बताया कि उसके परिजन आए दिन मारपीट और गोली मारने की धमकी देते हैं। युवती का कहना है कि उसके पास इन धमकियों की मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।युवती ने बताया कि इस संबंध में थाना पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.