सहारनपुर, फरवरी 28 -- कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में दूसरे वर्ग के साथ फरार हुई युवती के मामले में गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। शनिवार को भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पाई है, जबकि पुलिस ने परिजनों और उनके पक्ष में आए संगठनों से दो दिन का समय मांगा था। वही, पुलिस ने इलाहबाद हाईकोर्ट में भी डेरा डाल रखा है। युवती वीडियो जारी कर युवक के साथ रहने की इच्छा जता चुकी है। वहीं, पूरे प्रकरण को लेकर गोपनीय रूप से बैठक और पंचायत भी हुई, जिससे मीडिया को दूर रखा गया है। इस मामले में युवती के परिजनों और उनके समर्थन में आए संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देररात हकीकतनगर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना को लेकर एक वर्ग के लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित पक्ष के समर्थन में पूर्व विधायक संगीता सोम के अलावा कई नेता आ चुके हैं। दो दिन...