सहारनपुर, मार्च 2 -- गंगोह। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में एक वर्ग के युवक के साथ गई युवती रविवार को भी बरामद नहीं हो सकी। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव हैं। इसे लेकर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। वहीं, एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवती के बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो को पुष्टि नहीं करता है। गांव सांगाठेड़ा में शामली से भाजपा नेता चौधरी वीरेन्द्र सिंह के बेटे मनीष चौधरी ने युवती के परिजनों से बात कर लड़की की शीघ्र वापसी का भरोसा दिलाया। प्रकरण को लेकर गांव में कई पंचायत हो चुकी हैं। वहीं, युवक और युवती की तलाश में पुलिस टीम ने इलाहबाद हाईकोर्ट में भी डेरा डाल रखा है। युवती के बरामद न होने पर गोपनीय रूप से बैठकों और पंचायतों का दौर भी चल रहा है। युवती का एक...