युवती नहीं हुई बरामद, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव
बागपत, जून 29 -- अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई युवती के बरामद न होने पर हिंदू संगठनों ने रविवार को सिंघावली अहीर थाने का घेराव किया। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के बावजूद पुलिस युवती को बरामद नहीं कर रही है। उन्होंने थाना प्रभारी से युवती को बरामद करने और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती के परिजनों ने तभी थाने पर तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस अभी तक भी युवती को बरामद नहीं कर सकी है। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस जिससे आक्रोशित हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिंघाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.