गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती जेवरात और नगदी लेकर घर की छत से कूदकर फरार हो गई। एक व्यक्ति ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी गुरुवार रात एक बजे घर में रखे जेवरात और आठ हजार रुपये की नगदी लेकर मकान की छत से कूदकर फरार हो गई। युवती के फरार होने का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को युवती ने अपनी मां के एटीएम से 56 हजार रुपये भी निकाल लिए। परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...