युवती धर से नगदी-जेवर लेकर फरार
बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। क्षेत्र के गांव से युवती अपने घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती अपने घर से पचास हजार की नगदी और अपनी मां के सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई। युवती के पिता ने आरोपी युवक संदीप को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.