गोरखपुर, जनवरी 7 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती शौच जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन नहीं लौटी। पिता ने काफी खोजबीन के बाद पास के मोबाइल दुकानदार पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 2 जनवरी की शाम करीब छह बजे युवती घर से निकली थी। रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि लक्ष्मीपुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाने वाला युवक घटना के बाद से दुकान बंद कर फरार है। युवती करीब एक लाख रुपये के जेवर व नकदी साथ ले गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.