महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा, संवाददाता। युवती घर से गायब हो गई। पिता ने युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीडित ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। 2 अप्रैल को बेटी घर से एकाएक गायब हो गई। खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नही लगा। आरोप है कि पड़ोसियों ने बताया कि बेटी को अभय चौरसिया भगा ले गया है। बेटी घर से ढाई लाख रुपये सहित सोने चांदी के आभूषण ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।घर से ढाई लाख रुपये और आभूषण गायबपुलिस मामले की कर रही छानबीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...