मुरादाबाद, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर से शाम के समय घर से किसी काम से निकली गायब हो गई। युवती के भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी की दर्ज कराई है। परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और युवती की तलाश में जुटे हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर से तसलीम पुत्र सलीम की बहन महविश बीती 1 मार्च को शाम 6:20 पर घर से बिना बताए कहीं चली गई जिसको काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिली । परिवार के लोगों में सभी रिश्तेदारी हो और जान पहचान के लोगों के घरों में तलाश किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। युवती के लापता होने की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि युवती को तलाश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...