लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- निघासन, संवाददाता। कस्बे के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले दूसरे समुदाय का युवक साथ में काम करने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की बीस वर्षीया युवती और पढ़ुआ थाने के त्रिकौलिया गांव का नियाजुल नामक युवक कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में एक साथ काम करते थे। युवती के पिता के मुताबिक नियाजुल ने युवती को सब्जबाग दिखाकर अपने प्रेमजाल में फंसाने के बाद करीब दो हफ्ते पहले अपने तीन साथियों के साथ गांव आकर उसे बुरखा पहनाकर अपने साथ भगा ले गया। उसके घर जाकर इस बाबत पूछताछ करने पर घरवालों ने अपशब्द कहते हुए उसे धमकाया। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि हालांकि पिता की तहरीर पर युवक व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.