बोकारो, मई 18 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र से शादी की नियत से युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, बीते 12 मई को युवती के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर शादी की नियत से भगाने का आरोप लगाया था और न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर जरीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, दशरथ कुमार दास, महिला आरक्षी लीला कुमारी, रिजर्व गार्ड मोबिन अंसारी तथा सीसीटीएनएस कर्मी परमानंद शामिल थे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचन...