युवती को शोहदे से बचाने वाले युवक पर बोला हमला, मुकदमा दर्ज
बागपत, जून 4 -- बागपत। शहर के एक मोहल्ले में दुकान पर सामान लेने जा रही युवती के साथ पड़ौसी युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पड़ौसी युवक ने शोहदे से युवती को बचाया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ मिल युवती को बचाने वाले युवक पर लाठी-डंड़ों से हमला बोल दिया, जिसमें युवक घायल हो गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। उसने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला वाजिद उसे अक्सर फब्तियां कसता था और अश्लील इशारे करता था। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से किया हमला कई बार शिकायत के बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। हाल की घटना तब हुई जब पीड़िता घर से सामान लेने दुकान जा रही थी। तभी रास्ते में वाजिद ने उसका हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.