संतकबीरनगर, जून 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बस्ती जिले के रुधौली की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर उसके चाची की बहन के बेटे ने खलीलाबाद क्षेत्र के एक होटल में रेप किया। बाद में शादी करने से मुकर गया और गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी दे रहा है। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने फरियाद अनसुनी कर दी। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार और पीड़िता की चाची पर केस दर्ज किया।बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसकी चाची की बहन की शादी मुंडेरवा क्षेत्र में हुई है। यह भी पढ़ें- शादी के नाम पर युवती से बनाए संबंध, गर्भपात भी करवाया चाची की बहन का बेटा अभिषेक उसकी चाची के घर अक्सर आता-जाता था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पिछले तीन वर्षों ...