हापुड़, मार्च 17 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र निवासी एक मोहल्ले निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक अपहरण कर फरार हो गया। युवती के मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 13 फरवरी को उसकी 20 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता और उसके परिजन ने पुत्री की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पता चला कि शादी का झांसा देकर एक अज्ञात युवक उसकी पुत्री का अपहरण कर फरार हो गया है। लगातार तलाश के बाद भी पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका है। मामले में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.