युवती को शादी करने पर दुष्कर्म व जिंदा जलाने की धमकी
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। जार्जटाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को कहीं और शादी करने पर दुष्कर्म कर जिंदा जला देने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती का आरोप है कि नार्थ मलाका निवासी मोहम्मद गोलू पिछले कई महीनों से उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। विरोध के बावजूद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर उसकी सहेलियों और परिवार के सदस्यों को भेज दिया।युवती के मुताबिक आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकी देता है कि यदि उसने कहीं शादी की तो उसके साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा जला देगा। कुछ माह बाद उसकी शादी होने वाली है, जिसके चलते परिवार में भय का माहौल है। युवती का दावा है कि घटना से जुड़े साक्ष्य उसके मोबाइल में मौजूद हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.