युवती को वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट में मुकदमा
गोंडा, मई 16 -- उमरी बेगमगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो अपलोड करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनका वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर अभद्र गाने के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी अपलोड किए गए, जिससे पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.