सीतापुर, नवम्बर 15 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली के एक अस्पताल संचालक ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने अपनी आत्महत्या का वीडियो बनाकर एक युवती को भेजा था। घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कस्बे में एक अस्पताल के संचालक मोनू (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी गणेसुआ थाना हरगांव ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह कस्बे के मोहल्ला नरोत्तम नगर दक्षिणी में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। टीम ने मृतक के फोन को अपने कब्जे में ले लिया। लोगो के मुताबिक आत्महत्या से ठीक पहले मोनू ने एक सुसाइड वीडियो बनाकर एक युवती को भेजा और कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.