युवती को ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अप्रैल 6 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 4 अप्रैल को शाम चार बजे उसकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव का ही सिद्धार्थ पुत्र सर्वेश बहला फुसला कर ले गया। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.