युवती को रिश्तेदारी में आया युवक ले गया, तलाश
फिरोजाबाद, जून 28 -- जसराना के एक गांव में रहने वाला परिवार घर की बेटी को लेकर चिंतित है। बेटी 17 जून से लापता है तो परिजनों को जानकारी करने पर पता चला कि गांव में रिश्तेदारी में आने वाला एक युवक उसे बहला-फुसला कर ले गया है। थाना जसराना क एक गांव में रहने वाली युवती सात दिन से लापता है। युवती के परिजनों की मानें तो गांव में रहने वाले गुलशन के घर पर उसके रिश्तेदार गांव धुंआंपुर निवासी शैलेश का आना-जाना लगा रहता है। 17 जून को युवती के पिता अपने बहनोई के यहां पर जलेसर गया था। इस दौरान घर पर युवती अकेली थी। आरोप है कि दिन में शैलेश युवती को बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.