वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र में युवती को रंग लगाने के विवाद में बुधवार को मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से बड़ागांव थाने के हरहुआ चौकी पर शिकायत की गई। आरोप है कि एक युवक युवती से छेड़खानी करते हुए रंग लगाने लगा। आपत्ति पर युवक और उसके पक्ष के लोग विवाद करने लगे। युवती, उसके दिव्यांग पिता एवं अन्य परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। बाद में लोग सुलह के लिए राजी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...