नई दिल्ली, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने डिजिटल दौर में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवती का 'रॉन्ग नंबर' डायल करना उसकी जिंदगी में तूफान का सबब बन गया है। आरोपी युवक पर युवती की जबरन मांग भरने, उसे धमकाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लेकर अश्लील या आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का गंभीर आरोप लगा है। भीमपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती के अनुसार, कुछ समय पहले उसके फोन से अनजाने में एक 'रॉन्ग नंबर' डायल हो गया था। फोन दूसरी तरफ गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित केरवना निवासी श्रवण कुमार पासवान ने उठाया। उस दिन दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन श्रवण ने उस नंबर को अपनी सनक का जरिया बना लिया। युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.