मुरादाबाद, जून 9 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी बंटी माली ने पड़ोस में रहने वाले रंजीत, भानु और नेमवती पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बंटी माली ने बताया कि 7 जून को रात करीब 11:30 बजे वह काम पर से घर लौट रहा था। उससे पहले आरोपियों का उसकी मां से झगड़ा हुआ था। बंटी के अनुसार वह आरोपियों से बात करने गया तो आरोपियों ने उसे अकेला पाकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...