युवती को भेजा अश्लील वीडियो, मना करने पर दी धमकी, युवक पर केस
बस्ती, जून 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी पुलिस ने युवती को धमकाने और अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने पुराने मुकदमे में सुलह करने की बात को लेकर उन पर दबाव बनाया। ऐसा करने से मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही व्हाट्असप और सोशल मीडिया पर भद्दे और अश्लील कमेंट किया। साथ ही उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी रोहित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.