सोनभद्र, जून 15 -- अनपरा,संवाददाता। फेस बुक पर अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजना एक अनपरा निवासी व्यवसायी को महंगा पड़ गया । युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शंकर गर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। युवती ने शिकायत की थी कि आरोपी ने उसे संदेश भेज कर नगद रुपये देने का प्रलोभन दिया और साथ लंच के लिए चलने को कहा। युवती जब पड़ोसियों को लेकर उसके घर गयी तो आरोपी नशे में मिला और झगड़ा करने लगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...