युवती को भगा ले जाने वाले युवक पर केस दर्ज
उन्नाव, जून 17 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 14 जून की सुबह घर से किसी काम के लिए निकली थी। काफी समय बाद तक वापस घर नहीं पहुंची तो खोजबीन की। इस दौरान पता चला कि उसे औरास थाना क्षेत्र के सीमऊ गांव निवासी राजेश बहला कर उसे कहीं भगा ले गया है। बेटी साथ में दस हजार रुपये की नगदी व चांदी की पेटी व पायल के साथ मोबाइल भी ले गई। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.